Search This Blog

Tuesday, September 8, 2015

हासिये की तस्वीरें : 0005 
 Music beyond boundaries of riches & poors



" Raghupati Raghav Raaja Ram ...." , two villagers in Bihar enjoying on MP3 , this Ram Dhun piano tune - composed by Brian Silas. Both are marginal farmers and devotional vocalist of considerable substance. # HaasiyeKiTasveerein

Sunday, September 6, 2015

प्रेस क्लब का दारोगा

 

हाशिया के किस्से:




प्रेस क्लब का दारोगा


हिन्दुस्तान के किसी सूबे की राजधानी में कभी किसी राष्ट्रीय समाचार संस्थान के एक ब्यूरो प्रमुख थे , ठाकुर साहिब.वह उस संस्थान के किसी जिले के अंशकालिक संवाददाता से उसके राज्य प्रमुख के रसूखदार पद तक पहुचे थे. उन्हें ये कामयाबी अपने जिले के एक नेता के रहमो -करम से मिली थी जो सूबे के मुख्यमंत्री बन बैठे थे. उस सूबे की राजधानी में बतौर ब्यूरो चीफ ठाकुर साहिब के दर्जन-भर बरस से ज्यादा के कार्यकाल में पुलिस के एक दारोगा ने उनकी जो खिदमत की वह नायाब है।

ये किस्सा, किसी से भी बिन बैर -भाव और मोहब्बत के मैंने कुछ सहपाठी मित्रों के एक बंद फेसबुक समूह में कुछेक वर्ष पहले सुनाई थी.वह समूह अव विघटित हो चुका है. फेसबुक के अत्यंत सीमित सदस्यों के एक पेज पर ये किस्सा कंही दबा पड़ा था जो एक साथी ने सीमित वितरण की मासिक पत्रिका में 'मीडिया के किस्से' शृंखला की पहली कड़ी बतौर छाप दी. दुर्भाग्य से वह अंक अबतक मेरे हाथ नहीं लगी. किस्सा अब खुले आम पेश करने कोई हर्ज नहीं.

ठाकुर साहिब बिला नागा आधी रात तक प्रेस क्लब में ' बैठते ' थे. क्लब के पास बार का लाइसेंस नहीं था अपनी कोई कैंटीन भी नहीं.लेकिन वाटर कूलर ,ठंढे पानी और ढेर सारे ग्लास का 24 X 7 प्रबंध रहता था. बांकी ' सामान ' बाहर से चला आता था . क्लब के बगल में तरह-तरह के कबाब आदि की दुकानों की कतार थी .ठाकुर साहिब देर शाम तक अपने टू --व्हीलर से क्लब पहुँच जाते थे. लेकिन वहां से वह आधी रात को उनके घर उस दारोगा द्वारा पुलिसिया फोर -व्हीलर में ही पहुचाये जाते थे.

एक दिन प्रेस क्लब में देर रात प्रगट उस दारोगा से मैंने हिम्मत कर पूछ लिया, " ठाकुर साहिब की इतनी भक्ति कैसे ? " वह बोले , " क्यों ना हो ? आप ब्यूरो चीफ बनेगे तो जान जायेंगे , आपके भी खिदमतगारों की कोई कमी नहीं होगी.ठाकुर साहिब ने मुझे मनवांछित थाना दिलवा रखा है और उनके रहते वहां से मेरा तबादला नहीं हो सकता " मैंने कहा , " दारोगा साहिब , वो तो ठीक है , यहाँ जो खिदमत होती है वह देखता ही हूँ , यह भी पता है कि आप ठाकुर साहिब को और आपके बन्दे उनके दुपहिये को उनके घर पहुंचा आते हैं. लेकिन ठाकुर साहिब को ऐसे टुन्न हालत में घर पहुंचा कर क्या करते है आप ? ".जवाब मिला, " मैं कभी उनके घर के भीतर नहीं गया.मियाँ- बीवी बीच दारोगा क्या करेगा ?. मैं उनके घर के दरवाजे पर छोड़ खिसकने से पहले दो बार काल बेल बजा देता हूँ . यही सिग्नल है मियाँ के बीवी तक पहुँच जाने का ".


सहपाठी मित्रों के बीच किस्से के वाचन के और आगे नहीं बढ़ने पर किसी मित्र ने कहा , " आगे की कहानी कौन कहेगा ? क्या ठाकुर साहेब बताएँगे ?".दिल्ली में बसे आजमगढ़ के एक प्रोफ़ेसर दोस्त ने मेरा तनिक बचाव करते हुए कहा, " अमां यार, ये अपने किस्से हमेशा टुकड़ों में ही बयाँ करता है" .

मैंने हार कर कहा , " भाई ये किस्सा , टुन्न मियाँ को प्रेस क्लब से उसकी बीवी तक पहुचाने भर का था . घर के भीतर का किस्सा जब दारोगा को नहीं मालूम तो मैं किस खेत की गाजर-मूली !

पुलिस के एक आला अफसर पद से स्वैछिक सेवानिवृत्त के बाद गपियाने में दक्ष एक साथी ने कहा , " कहानी तो सच में समाप्त ही प्रतीत होती है.विदेश में पीएचडी कर रही एक महिला दोस्त ने हस्तक्षेप कर कहा , " उन्होंने जो देखा वह सुना दिया. कहानीकार की कल्पना को , जो नहीं देखा , उसमें क्या -क्या हुआ उसे पाठकों के विचारार्थ छोड़ देते है" .

मुझे कहना पड़ा , " लेडीज और भाई लोगों , आपने ये किस्सा ' लाइक ' किया . शुक्रिया. ये १०० प्रतिशत सच्चा किस्सा है. किस्सा वहीँ तक था जो सुनाया बस एक बात रह गयी.जैसे हर पत्रकार का काम का कोई ना कोई बीट होता है उसी तरह कुछ बड़े ओहदेदार पत्रकारों की महारत होती है ट्रान्सफर -पोस्टिंग के धंधे मे. ठाकुर साहिब को ये महारत पुलिस वालों के ट्रान्सफर -पोस्टिंग में हासिल थी.लेकिन वो दारोगा के स्तर से आगे नहीं बढे.कभी किसी आईपीएस अफसर को छेड़ा नहीं , छुआ नहीं ,जिन्दगी मज़े में कट गयी. अब तो रिटायर हो गए हैं - पता नहीं कहाँ और कैसे ' बैठते " हैं

पुलिस के आला अफसर रह चुके उक्त साथी ने हामी भरते हुए कहा ," .पूरी तरह सहमत हूँ तुमसे. कई पत्रकारों ने ना केवल ट्रांसफर आदि को ही अपना बीट बना लिया है बल्कि कईओं ने तो बाजाप्ता एकटोर्शन में भी काफी महारत हासिल कर ली है. ठाकुर साहब निश्चित रूप से बहुत बुद्धिमान थे .देश के क़ानून के अनुसार पुलिस की सारी शक्तियां दरोगा में ही केंद्रित हैं. दरोगा से ऊपर के स्तर के किसी भी पदाधिकारी को ऐसी कोई कानूनी शक्ति प्राप्त नहीं है जो दरोगा के पास नहीं हो ! इसलिए ठाकुर साहब ने अपना बीट बढ़िया चुना था !! और दारोगा ने भी प्रेस क्लब में उनकी वर्षों खिदमत कर अपना जन्म सार्थक कर लिया!!!

Saturday, September 5, 2015

गायब होतीं भूजावालियां

  हाशिया की तस्वीरें :


गायब होतीं भूजावालियां 


 

The beginning of an ordeal

































Friday, September 4, 2015

किसानों की ह्त्या-दर-ह्त्या को खुदकुशी कहते हैं

हाशिया का चिंतन :

किसानों की ह्त्या-दर-ह्त्या को खुदकुशी कहते हैं 

 


एक , दो , सौ , दो सौ , हज़ार ,लाख नहीं , शायद करोड़ , दस करोड़ भी. पर ये महज़ आंकड़े हैं, संवेदनाविहीन - क्या पक्ष , क्या विपक्ष और मीडिया के लिए भी- जो लोगबाग़ को बताते कम , छुपाते ज्यादा हैं , भारत में किसानों की आत्महत्याओं की सतही ख़बरों की तह तक पहुच तार्किक वस्तुनिष्ठ निष्कर्ष निकालने के लिए उत्प्रेरित करने से.

देश में 1990 के दशक से लागू नव उदारवादी आर्थिक नीतियों के बाद से किसानों की आत्महत्या के मामलों की ज्यामितिक अनुपात में लगातार बढ़ती परिघटनाओं को लेकर राज्यसत्ता की प्रथम पंक्ति के पहरुए के रूप में पुलिस को कोई ख़ास विवेचना नहीं करनी पड़ती." अपराध " की ऐसी सभी परिघटना की फाइल खुलते ही जल्द निपटा दी जाती है. आम तौर पर वर्षों के रियाज़ से विकसित और दुरूह समझ की सीमा तक मंजे एक मानक वाक्य में - " फलाने , ढीकाने ( शाब्दिक भाव ऐसे ही होते हैं अंग्रेजी ही नहीं सभी क्षैत्र की हर भारतीय भाषा में ) ने फलना तारीख को फलना वक़्त फलना जगह फलना खा / पी / डूब/ कट / कूद / लटक कर आत्महत्या कर ली.

पुलिस इन परिघटनाओं के पीछे के आर्थिक कारणों की संभावनाओं को टटोलने की कोई जरुरत ही नहीं समझती . पुलिस ,अपराध के कारणों के युग पुराने शास्त्रीय आयाम - "जड़ , जोरू , जमीन" - के कभी -कभार मध्यवर्ती बिन्दु को लपेट कर और अक्सर अन्य बिन्दुओं के गहरे आर्थिक यथार्थ को " वैयक्तिक विकार " के पदबंध से नत्थी कर पूरी तरह से मुहरबंद निष्कर्ष के साथ उस परिघटना की फाईल निपटा देती है.

राजयसत्ता की अंतिम पंक्ति के पहरुए के रूप में मीडियाकर्मी उन परिघटनाओं की सतह से कुछ नीचे जाने का स्वांग रचते हैं , तरह -तरह की अर्द्ध - विशेषग्यीय व्याख्या भी कर लेते हैं पर उनके गलती से भी निकाले किसी भी तरह के असहज निष्कर्ष राज्यसत्ता के लिए बाध्यकारी नहीं होते.

किसान , सुनंदा पुष्कर नहीं होते - जो ज्यादा हाय -तौबा मचे हुक्मरानो और उनके खिदमतगारों में उनकी कथित आत्महत्या या फिर ' व्यवस्था ' - उत्प्रेरित " ह्त्या " से.

हाशिया की तसवीरें


मुम्बई रात की बाहों में -गिरफ़्तार

 






 

 

 

 

 

 

 

भग्नावशेष : युग्म -1

  हाशिया की तस्वीरें :


 भग्नावशेष : युग्म-1